25 जून 2014 - 18:46
इस्राईल, ईरान पर कभी भी हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता

अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि लगातार धमकियों के बावुजूद अत्याचारी ज़ायोनी सरकार ईरान के परमाणु प्रष्ठानों पर हमला करने की कभी भी हिम्मत नहीं कर सकता है।

अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि लगातार धमकियों के बावुजूद अत्याचारी ज़ायोनी सरकार ईरान के परमाणु प्रष्ठानों पर हमला करने की कभी भी हिम्मत नहीं कर सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार ईरानी पार्लियामेंट की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमेटी के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी नें कहा है कि लगातार धमकियों के बावुजूद अत्याचारी ज़ायोनी सरकार ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला करने की कभी भी हिम्मत नहीं कर सकता है। उन्होंने यह बात बूशहेर में यूनिवर्सिटी प्रोफ़ेसरों के साथ एक मुलाक़ात में कही।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनी सरकार ईरान की फ़ौजी ताक़त से पूरी तरह अवगत है इस लिये वह अपनी धमकियों को कार्यवाही में बदलने की हिम्मत नहीं कर सकती है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जारी बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ईरान पहले ही अपने वादों पर खरा उतरा है और अगर वार्ता असफल होती है तो अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय अमरीका को इसका ज़िम्मेदार ठहराएगी क्योंकि अमरीका नें बातचीत में निराधार मांगें रखी हैं।